ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही दल बदलने का दौरान शुरू हो गया है। मौके की नजाकत को देखते हुए नेता दल बदल रहे हैं। अब महावीर फोगाट और उनकी बेटी बबीता फोगाट भी शामिल होने जा रहे हैं। दोनों दिल्ली के हरियाणा भवन में दोपहर 12 बजे JJP का साथ छोड़ भाजपा का दामन थामेंगे।
बता दें, इससे पहले महावीर ने जननायक जनता पार्टी में शामिल हुए थे। उनको जेजेपी के खेल विंग का प्रधान बनाया गया था। जेजपी को इससे बड़ा झटका लगने वाला है।
बबीता ने आर्टिकल 370 हटने का भी समर्थन किया था। ट्वीट के जरिए उन्होंने कहा था कि, देश की आजादी देखने का मुझे सौभाग्य नहीं मिला, कश्मीर को 370 और 35A से मुक्ति मिल जाए यह मेरा परम सौभाग्य होगा। भारत माता की जय।


