ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा के जींद में सियासी अखाड़ा सज गया है। जी हां जींद में उप चुनाव को लेकर वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। करीब 174 पोलिंग बूथों पर ये वोटिंग हो रही है। जींद उप चुनाव में करीब एक लाख से भी अधिक वोटर अपनी वोट का इस्तेमाल करेगे। बताया जा रहा है कि जींद को 6 जोनों में बांटा गया है।
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/370891377029787/
रगल्ह र जगह पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। इस दौरान 3000 जवानों के हवाले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। साथ ही CRPF और RAF की एक कंपनी की तैनाती की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जींद में करीब 51 स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। इस विधानसभा चुनाव में जींद में करीब 1 लाख से भी अधिक वोटर अपनी वोट का इस्तेमाल करेगे। गौरतलब है कि अभी तक तकरीबन 12 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है और ये वोटिंग प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलेगी।
