Jind 20 Year Boy Died:
जींद के हथवाला गांव निवासी 20 वर्षीय युवक विनोद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Jind 20 Year Boy Died) हो गई. मृतक की बहन ज्योति ने पुलिस को दी शिकायत में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
(Jind 20 Year Boy Died)शोक व्यक्त करने के लिए गया था विनोद-
ज्योति ने बताया कि वह सरकारी कर्मचारी है और उसके परिवार में तीन बहनें व एक भाई है. पिता का देहांत हो चुका है और मां गृहिणी हैं. विनोद परिवार का सबसे छोटा सदस्य था. 26 दिसंबर की रात विनोद के पास एक फोन आया, जिसमें उसके दोस्त ने गांव झमोला में किसी की मौत होने की बात कही और शोक व्यक्त करने के लिए चलने को कहा. इसके बाद विनोद घर से निकल गया.
दोस्त साहिल के साथ देर रात को गया था-
परिजनों के मुताबिक उसी रात करीब साढ़े आठ बजे विनोद अपने दोस्त साहिल उर्फ इल्लू के साथ कुछ देर के लिए घर लौटा और फिर वापस चला गया. पूरी रात विनोद घर नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और फोन भी किए, लेकिन संपर्क नहीं हो सका. अगले दिन 27 दिसंबर को ज्योति और उसकी बहन विनोद की तलाश में साहिल उर्फ इल्लू के घर पहुंचे. वहां साहिल व उसकी पत्नी से विनोद के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला.
साहिल और उसकी पत्नी ने मारपीट कर हत्या का आरोप-
इसके बाद परिजन साहिल के मकान में बने कमरे में पहुंचे, जहां विनोद बेड पर बेसुध हालत में पड़ा मिला. जब परिजनों ने पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विनोद को साजिश के तहत साहिल उर्फ इल्लू और उसकी पत्नी ने मारपीट कर हत्या की. परिजनों का यह भी कहना है कि यदि वे समय पर मौके पर नहीं पहुंचते तो शव को ठिकाने लगाया जा सकता था.
पुलिस जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी की हथवाला गांव मे एक युवक मौत हुई है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.



