Jhajjar Murder: झज्जर में गैंगवार के चलते एक व्यक्ति पर 30 से ज्यादा गोलीयां बरसाई, शरीर पुरी तरह छल्ली?

Jhajjar Murder: हरियाणा के झज्जर में एक व्यक्ति को 30 को ज्यादा गोली मारकर शरीर पुरी तरह छलनी कर दिया. सुबाना गांव में देर रात…

Jhajjar Murder: झज्जर में गैंगवार के चलते एक व्यक्ति पर 30 से ज्यादा गोलीयां बरसाई, शरीर पुरी तरह छल्ली?

Jhajjar Murder:

हरियाणा के झज्जर में एक व्यक्ति को 30 को ज्यादा गोली मारकर शरीर पुरी तरह छलनी कर दिया. सुबाना गांव में देर रात हितेश उर्फ गुल्लु की गोलियां मारकर हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है की बलेनो गाड़ी में सवार होकर आए चार आरोपियों ने हितेश का शरीर छलनी कर दिया. घटना का सीसीटीवी भी सामने आया हैं. इसमें देखा जा सकता है कि, चार आरोपी रात 10 बजकर 25 मिनट पर ब्लेनो गाड़ी से उतारते हैं और गाड़ी में बैठे हितेश और उसके साथी पर फायरिंग कर दी. हितेश पर लगातार फायरिंग के चलते साथ ही साथ बैठा दूसरा युवक मौके से भाग गया.

6 से 7 राउंड फायरिंग

सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि, आरोपी लगातार हितेश पर फायरिंग करते हैं. चारों युवक फायरिंग करने के बाद गाड़ी में बैठ जाते हैं. फिर एक युवा गाड़ी की अगली सीट से उतरकर आता हैं और फायरिंग करने का प्रयास करता हैं. तीन बार गोली नहीं चलती. इसी दौरान एक गाड़ी आती हैं और वह तेज गति से आगे निकल जाती हैं. इस दौरान युवक फिर हितेश की गाड़ी पर फायरिंग करता हैं. बताया जा रहा है कि, 6 से 7 राउंड फायरिंग करने के बाद युवक गाड़ी में बैठ जाता हैं. पिस्तौल सही नहीं चलने के कारण आरोपी फिर गाड़ी से दूसरी पिस्तौल लेकर आया और खिड़की से ताबड़तोड़ फायर करता हैं. आरोपी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो जाते हैं.

पुलिस ने मौके पर पंहुचकर घटना के सबुत जुटाए और फिर आरोपियों की पहचान की हो गई है. यह मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है. मामवा गैंगवार से जुड़ा है.

अन्य ख़बरें जानें-

Haryana Police Reshuffle: हरियाणा सरकार का पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 12 HPS अधिकारियों के तबादले

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *