ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अपने जमाने के रोमांटिक हीरो जितेंद्र पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हैरान करने वाली बात ये है कि उन पर आरोप उनकी ही बहन ने लगाया है।
महिला ने हिमाचल प्रदेश के डीजीपी के समक्ष मामला दर्ज करवाया है। महिला का कहना है कि साल 1971 में जब वो 18 साल की थी तो जितेंद्र ने उनका यौन शोषण किया था। जितेंद्र उस समय नशे की हालत में थे।
वही दूसरी तरफ महिला के इन आरोपो को जितेंद्र ने निराधार बताया है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। गौरतलब है कि जितेंद्र ने अपने फिल्मी सफर के दौरान कई हिट फिल्में दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

