Jay Shah दूसरी बार बने ICC चेयरमैन, 2028 तक रहेगा कार्यकाल, निर्विरोध हुआ चयन

स्पोर्टस डेस्क, 16 नवंबर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानि कि ICC ने जय शाह को लगातार दूसरी बार अपना चेयरमैन चुना है। ICC बोर्ड और कमेटी…

Jay Shah

स्पोर्टस डेस्क, 16 नवंबर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानि कि ICC ने जय शाह को लगातार दूसरी बार अपना चेयरमैन चुना है। ICC बोर्ड और कमेटी की बाली में आयोजित मीटिंग के बाद यह घोषणा की गई है। जय शाह का निर्विरोध चयन हुआ। उनका यह कार्यकाल साल 2028 तक चलेगा।ICC ने अपने ऑफिशियल बयान में कहा कि बैठक में जय शाह ने चेयरमैन पद पर अपने नाम का प्रस्ताव सबके सामने रखा। कोई भी उम्मीदवार उनके खिलाफ मैदान में नहीं उतरा। इसलिए निर्विरोध जय शाह को चेयरमैन चुना गया।

जय शाह ने दुबारा ICC चेयरमैन पर चुने जाने खुशी जताई है। उन्होने कहा कि ICC चेरयरमैन के तौर पर काम करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होने सभी ICC सदस्यों का भी धन्यवाद किया है।जय शाह ने साल 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी को भी महत्वपूर्ण बताया।

बता दें कि जय शाह पहली बार साल 2024 में ICC के चेयरमैन बने थे। उस समय जय शाह सिर्फ 36 साल की उम्र में बने ICC के सबसे युवा चेयरमैन थे।इससे पहले जय शाह BCCI के सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

जय शाह के दोबारा ICC के चेयरमैन बने जाने पर भारतीय  क्रिकेट जगत से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर BCCI के अध्यक्ष मिथुन मन्हास से जय शाह को बधाई दी है।

अन्य खबरें जानें –

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਸੈਕਟਰ-8 ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਵਾਰਦਾਤ: ਰਸੋਈਣ ਨੇ ਖਾਣੇ ਵਿੱਚ ਜ਼ਹਿਰ ਦੇ ਕੇ ਲੁੱਟੇ ਲੱਖਾਂ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਤੇ ਨਕਦੀ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *