ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सीनियर अकाली नेता और जत्थेदार अजीत सिंह कोहाड़ का 4 फरवरी को देहांत होने के बाद उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। कोहाड़ दिल का दौरा पड़ने बाद में शाहकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था । जहां उनकी हालत को नाजुक देखते हुुए डॉक्टर की तरफ से जालंधर रैफर कर दिया गया।
जहां जालंधर के एक निजी अस्पताल में उनकी देर रात मौत हो गई।जत्थेदार अजीत सिंह 78 वर्षों के थे। वह शाहकोट क्षेत्र से लगातार पांच बार विधायक चुने गए थे। वह शिरोमणि अकाली दल के जिला जत्थेदार थे। पांच बार विधायक रहने के दौरान वह जेल मंत्री, फिर ट्रांसपोर्ट मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण पद संभाल चुके थे।
Watch Video
https://youtu.be/k8V4qInwQIs
