Kurukshetra Jatha to Pakistan:
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा पाकिस्तान में बैसाखी पर्व मनाने के लिए 255 सिख श्रद्धालुओं का जत्था कुरुक्षेत्र से रवाना हुआ। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने आज झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं के जत्थे को किया रवाना। ये जत्था कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा छठी पातशाही से आज पाकिस्तान गुरु धामों के दर्शन के लिए रवाना किया गया है।
19 अप्रैल को होगी वापसी
पाकिस्तान में बैसाखी पर्व खालसा सृजन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। पाकिस्तान गुरुधामों के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्हें पहली बार अपने गुरु धामों का दर्शन करने का मौका मिल रहा है और उन्हें बेहद खुशी है। आज वह अपने गुरु धाम दर्शन के लिए जा रहे हैं। पाकिस्तान बैसाखी पर्व मनाने जाने वाले सिख श्रद्धालु 19 अप्रैल को करेंगे वतन वापसी।
बैसाखी पर्व मनाने के लिए पाकिस्तान के लिए जत्था हुआ रवाना। अबकी बार हरियाणा से 255 सिख यात्रियों को मिला है वीजा। पहली बार ज्यादा संख्या में श्रद्धालुओं को वीजा मिला है। 5 बसों में सिख यात्री कुरुक्षेत्र से अमृतसर के लिए हुए रवाना कल वाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान में करेंगे प्रवेश।
अन्य ख़बरें जानें-
Haryana IAS Suspend: हरियाणा के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारि तत्काल प्रभाव से निलंबित
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



