लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों-आतंकियों की मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी समेत जैश-ए-मुहम्मद के दो आतंकी मारे गए थे | जिसके बाद मंगलवार को हिंसा भड़क उठी | लोगों ने सुरक्षाबलों पर जमकर पथराव किया | सुरक्षाबलों ने भी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे | इतने पर भी हालात काबू न होने पर सुरक्षाबलों को फायरिंग करनी पड़ी | इस दौरान क्रॉस फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई | जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए | जिसके चलते, अलगाववादियों ने आज बंद का आह्वान किया है |
शोपियां में मुठभेड़ के बाद हिंसा
हिंसा में महिला की मौत
अलगाववादियों ने बंद का किया एलान
Watch Video
