ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू के बसोली जिले में 12 साल की एक बच्ची की घटना सामने आई है | घटना दो साल पुरानी बताई जा रही है | जानकारी के मुताबिक 12 साल की बच्ची जंगल में बकरियां चराने गई थी | जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया | जिसके बाद आरोपी ने बच्ची को धमकाया कि वो ये बात किसी को ना बताये |
2 साल पहले आरोपी ने किया था दुष्कर्म
लेकिन जब आठ महीने बाद बच्ची प्रेग्नेंट हो गई, तो परिवार को पता चला | जिसके बाद बच्ची के पिता ने थाने में FIR दर्ज कराई | पीड़ित बच्ची के पिता कहना है कि वो पिछले दो साल से इंसाफ के लिए दर–दर भटक रहे हैं | नाबालिग लड़की का एक साल का छोटा बच्चा भी है | इंसाफ दिलाने की जगह पुलिस उन्हें धमकाने लगी | पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि SHO ने उनसे पांच लाख रुपए लेकर मामला रफा–दफा करने के लिए कहा | पीड़िता के पिता का कहना है कि लगातार दबाव के बाद आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया गया, लेकिन SHO ने रिपोर्ट ही बदल दी |
Watch Video
https://youtu.be/WjrEAMF2RqY
