जम्मू: पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमा चौकियों पर की गोलाबारी, BSF जवानों समेत 7 लोग घायल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पाकिस्तानी सेना ने जम्मू, सांबा और पुंछ जिलों में भारतीय सीमा चौकियों पर रातभर गोलीबारी की, जिसमें बीएसएफ के दो जवान और पांच…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पाकिस्तानी सेना ने जम्मू, सांबा और पुंछ जिलों में भारतीय सीमा चौकियों पर रातभर गोलीबारी की, जिसमें बीएसएफ के दो जवान और पांच नागरिक घायल हो गए। अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार संघर्षविराम उल्लंघन में सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले सैकड़ों लोगों को मजबूरन अपने घरों को छोड़कर जाना पड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने जम्मू और सांबा जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया, आर एस पुरा और रामगढ़ सेक्टर में गत शाम से ही गांवों और सीमा चौकियों पर भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे। उन्होंने 20 गांवों को निशाना बनाया !

> पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमा चौकियों पर की गोलाबारी

> BSF जवानों समेत 7 लोग घायल

> 20 गांवों को बनाया निशाना

Watch Video

https://youtu.be/5xpberjxm8c

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *