जम्मू-कश्मीर: पुलिस पोस्ट पर आतंकी हमला, हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद, 1 घायल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है । आतंकियों ने पुलिस पोस्ट पर हमला किया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है । आतंकियों ने पुलिस पोस्ट पर हमला किया है । इस आतंकी वारदात के दौरान पोस्ट पर तैनात दो पुलिसकर्मियों में से एक शहीद हो गया और दूसरा गंभीर रूप से घायल है और पुलिसकर्मियों पर हमला कर आतंकी उनके हथियार लेकर फरार हो गए ।

हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद

बता दे पुलवामा में हुए आतंकी हमले में घायल पुलिसकर्मियों को मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने अस्पताल पहुंचा दिया है । जहां पर गंभीर रूप से घायल जवान मुदादिर अहमद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और वहीं दूसरे गंभीर घायल जवान नजीर अहमद को इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया गया है ।

jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है | सोमवार सुबह से चल रही मुठभेड़ में सेना आतंकियों मुंहतोड़ जवाब दे रही है |  सेना ने इस दौरान 1 आतंकवादी को मार गिराया | हालांकि इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान भी घायल हो गए हैं |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *