ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरदासपुर के गांव कोट खान मोहम्मद का रहने वाला जवान असम के दीमापुर में आतंकी हमले में शहीद हो गया | जानकारी के मुताबिक सेना की टुकड़ी गश्त पर निकली थी |
देर रात गुरदासपुर पहुंचेगा पार्थिव शरीर
इसी दौरान आतंकियों ने सेना की टुकड़ी पर हमला कर दिया जिसमें जवान शहीद हो गया | जिसके बाद शहीद का पार्थिव शरीर देर रात गुरदासपुर पहुंचेगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी जाएगी |

