जम्मू&कश्मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों ने 1 आतंकी को किया ढेर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है | सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में एक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है | सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है, वहीं एक नागरिक के घायल होने की भी खबर है ।

खबर के मुताबिक भारतीय सेना और राज्य पुलिस इस वक्त जॉइंट ऑपरेशन चला रही है । जिसकी जानकारी भारतीय सेना के नॉर्दन कमांड ने ट्विटर पर अपने ऑफिशल अकाउंट पर दी है |

terrorist-killed-in-encounter-in-budgam

बता दे दक्षिण कश्मीर भारतीय सेना ने शुक्रवार रात अनंतनाग के डोरू इलाके में हुई आतंकी मुठभेड़ में दो आतंकियों को मौत के घाट उतारा था । जिनके पास से एके-47 राइफल समेत तमाम अन्य सामान बरामद हुए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में सेना को हिज्बुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी।

terrorist-killed-in-encounter-in-budgam

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *