ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने आज एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया है | घटना स्थल से आतंकयों के हथियार बरामद हुए | फ़िलहाल पूरे इलाके की घरबंदी कर सर्च ओप्रेशन जारी है | बता दे आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ 24 घंटे से चल रही थी |
इलाके में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं | गौरतलब है कि मारे गए इन चार आतंकियों में से 2 एसपीओ भी शामिल हैं जो सर्विस राइफल लेकर फरार हो गए थे | जिनके तार जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे | खबर के मुताबिक सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य हैं |


