ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे के अंदर दूसरी बार सेना और आतंकयों के बीच मुठभेड़ जारी है | जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में हो रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया है
जबकि मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया। सेना की ओर से इलाके की घेराबंदी कर दी गई है | जहा और भी आतंकी छुपे होने की आशंका है | सेना दवारा सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। एहतियात के तौर पर इलाके में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।
IED ब्लास्ट में दो जवान शहीद
बीते दिन सोमवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने IED ब्लास्ट किया | जिसमे सेना के एक गश्ती काफिले को निशाना बनाया | जिसमें दो जवान शहीद हो गए, जबकि सात जवान घायल हो गए। आतंकवादियों ने IED ब्लास्ट करके सेना के काफिले को उड़ाने की कोशिश की |
आतंकवादी एक और पुलवामा जैसे बड़ा हमला करने की फ़िराक में थे | आतंकियों ने एब वाहन से बंधे आईईडी में विस्फोट कर दिया | जिसमे सेना के 9 जवान घायल हो गए जिसमे से 2 जवानों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया |
#Armyvehicle( Casper) targeted by an #IED planted by #Terrorist near Eidgah #Arihal on Arihal-Lassipora Road, SouthKashmir.@ChinarcorpsIA @KashmirPolice @crpf_srinagar @indiatvnews @Tiny_Dhillon
— Manish Prasad (@manishindiatv) June 17, 2019



