जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर के शोपियां इलाके में सेना और आतंकियों के बीच चल रहीमुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है और एक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर के शोपियां इलाके में सेना और आतंकियों के बीच चल रहीमुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है और एक जवान घायल बताया जा रहा है | जिसके चलते सेना की 34RR, SOG और CRPF की संयुक्त टीम ने शोपियां के इलाके में घरबंदी करके तलाशी अभियान चलाया जा रहा है | सूत्रों के मुताबिक इस दौरान सुरक्षा बलों ने इलाके में 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया है |

indian army

आपको बता दे जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ हुई है | इससे पहले गुरूवार को मुठभेड़ हुई थी | जिसमे सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था | पिछले मंगलवार देर रात को बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर पर नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास 3 आतंकवादियों ने घुसपैठ की थी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उन्हें मार गिराया था |

indian army

आपको बता दे पहले कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर के बिजबेहड़ा इलाके में भी मुठभेड़ हुई थी | जिसमे जैश-ए-मोहम्मद के 2 खूंखार आतंकियों को ढेर कर दिया | इसके बारे में जम्मू कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह से बात हुई तो बताया, मारे गए आतंकियों में से एक कमांडर फयाज पंजू भी शामिल है | जो पुलवामा हमले का साजिशकर्ता था | जिसमे CRPF के 5 जवान शहीद हो गए थे | DGP ने बताया कि सेना को इलाके में आतंकियों के होने कि सूचना मिली थी जिसके आधार पर सेना ने बिजबेहड़ा में सर्च ऑपरेशन शुरू किया | और इलाके की घेराबंदी कर दी | जिसके बाद सेना ने दोनों खूंखार आतंकियों को मौत के घाट उतार फेंका |

indian army

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *