ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय वायुसेना की कार्रवाई से बौखलाएं पाकिस्तान ने एलओसी पर कई स्थानों पर गोलाबारी की। पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में भारत के करीब 10 जवान घायल हो गए, जबकि पाकिस्तान का एक रेंजर ढेर हो गया।
पाकिस्तान की बौखलाहट का इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान ने भारतीय सेना की अग्रिम चौंकियों के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी कर रही है। गोलाबारी को देखते हुए राजोरी जिले में एलओसी से पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए है।

