ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां के तुर्कवंगम गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने एक अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी।
आखिरी रिपोर्ट आने तक मुठभेड़ जारी थी। उन्होंने कहा कि युवकों का एक समूह इस बीच मुठभेड़ स्थल के पास जमा हो गया और सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं। सुरक्षाबलों ने हिज्बुल आतंकी जीनत उल इस्लाम को घेर रखा है। इसे हिज्बुल का टॉप कमांडर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में दो-तीन आतंकी छुपे हुए हैं।


