ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सुन्दरबनी में सीआरपीएफ कैंप पर हमले के बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो रही है । आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सीआरपीएफ संतरी ने कैंप के पास कुछ संदिग्ध हलचल देखने के बाद हवा में कुछ फायर किए । इसके फौरन बाद पुलिस और सेना की संयुक्त टीमों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया ।
मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान
जानकारी के अनुसार इलाके की तलाशी के दौरान सीआरपीएफ कैंप के पास तीन बैग मिले जिनमें विसफोटक मिला है। वहीं तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने भी गोलीबारी शुरू कर दी जिससे सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई ।


