ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर के आरएसपुरा के सुचेतगढ़ बॉर्डर पर बहनों ने सरहद के प्रहरी जवानों को राखियां बांधी | स्कूल की बच्चियां रंग-बिरंगी राखियां लेकर अंतराष्ट्रीय सीमा पर पहुंची और उन्होंने बीएसएफ के जवानों की कलाई पर राखी बांधी |
इस दौरान जवानों के चेहरों पर भी प्रसन्नता और खुशी साफ झलक रही थी | बच्चियों ने कहा कि वे हर साल यहां आती हैं और अपने भाईयों को राखियां बांधती हैं | क्योंकि ये भाई सभी रिश्तों से दूर भारत माता की सुरक्षा में चौब्बीस घंटे तैनात रहते हैं |


