जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  जम्मू एवं कश्मीर के बडगाम जिले में गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  जम्मू एवं कश्मीर के बडगाम जिले में गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए और सेना का एक Para commando घायल हो गया। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने ‘डबल ऑपरेशन’ के दौरान बड़गाम में 4 और सोपोर में 1 आतंकवादी मारा गया। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में इस साल मारे जाने वाले आतंकियों की संख्या 200 के पार हो गई है।

सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि बड़गाम के एक गांव में कुछ आंतकवादी गांव में छिपे हुए हैं। जब सुरक्षाबल वहां पहुंचे तो आतंकियों ने गोली चलानी शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों पर फायरिंग की। और पुरे गांवको घेर लिया जिसके बाद एक-एक आंतकवादियो को ढेर कर दिया । कई घंटे तक दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई। इसके बाद जाकर सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को मार गिराया। सोपोर में भी मुठभेड़ के दौरान एक आंतकी सुरक्षाबलों के हाथों मारा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *