युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, नशा करने का आदी था मृतक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर के गांव बडिंग में एक युवक की ओर से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है । मृतक युवक गांव…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर के गांव बडिंग में एक युवक की ओर से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है । मृतक युवक गांव बडिंग के वार्ड नंबर 11 का रहने वाला है |  मिली जानकारी के मुताबिक मृतक हेमराज नशे करने का आदी था । हेमराज के परिजनों के मुताबिक कई जगह पर काम करके छोड़ चूका है और अब  घर पर अकेला ही रहता था ।

शुक्रवार देर शाम वो अपने कमरे में था और उसके मामा जब वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा की दरवाज़ा बंद था । बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने दरवाज़ा तोड़ दिया । जब अंदर देखा तो हनी फंदे पर लटक रहा था | मृतक के पास से एक खाली टीका भी बरामद किया गया है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने नशीला टीका लगा कर आत्महत्या की है | पुलिस ने मृतक की लाश को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरु कर दी है ।

Watch Video

https://youtu.be/FHv3EHF6ePE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *