ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कहते है की अगर भगवान किसी से कुछ छीन लेता है, तो उसके बदले में दोगुना दे भी देता है | इसी को साबित कर दिखाया है | जालंधर की बीएसएफ़ कॉलोनी में रहने वाले 12 साल के गुरशानदीप सिंह ने, जहां एक हाथ खराब होने के बावजूद गुरशान इतनी बढ़िया दस्तार बांधता है कि बड़े-बड़े उसके आगे अपनी हार मान जाते हैं | गुरशानदीप का कहना है कि वो जब 4 साल का था तभी से अपने पिता को पगड़ी बांधते देख उसके मन में आता था, कि मैंने भी दस्तार बांधनी है और उसने दस्तार बांधनी शुरू कर दी | उधर गुरशान के पिता ने बताया कि उन्हें गुरशान के जन्म के बाद चिंता हो गई थी कि गुरशान का एक हाथ पूरी से काम नहीं कर रहा | लेकिन आज गुरशान के पिता को उसपर गर्व है कि उसने अपने पिता का नाम पूरी दुनिया में ऊँचा कर दिया |
हाथ खराब होने के बावजूद बढ़िया दस्तार बांधता है गुरशान
बेटे ने पूरी दुनिया में नाम ऊंचा किया- गुरशान के पिता
Watch Video
https://youtu.be/TX9xaUdI4es
