Jalandhar: जालंधर में 2 युवकों के शव मिलने से खौफ, कत्ल होने की आशंका, परिवार का दुसरे गांव पर शक

Two bodies found in Jalandhar: जालंधर के भोगपुर में 2 युवकों के शव मिलने से इलाके में खौफ का माहौल है। पुलिस को युवकों के…

Two bodies found in Jalandhar:

जालंधर के भोगपुर में 2 युवकों के शव मिलने से इलाके में खौफ का माहौल है। पुलिस को युवकों के कत्ल होने का शक है। युवकों की पहचान गोपेश (17) और अर्शप्रीत के तौर पर हुई है। भोगपुर (Jalandhar) पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर सिविल अस्पताल जालंधर से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिए हैं। अर्शप्रीत सिंह के चाचा जगदीप ने बताया कि उनको दोनों के कत्ल का शक है।

15 जनवरी मिले शव-

बताया जा रहा है कि, अर्शप्रीत और गोपेश दोनों लोहड़ी की रात को बाइक लेकर निकलते थे। इसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटे। दोनों को फोन किया तो रिंग जा रही थी मगर फोन नहीं उठाया। दूसरे दिन भी दोनों की तलाश की लेकिन कहीं भी नहीं मिले। 15 जनवरी की शाम 8 बजे के बाद उनको सूचना मिली कि दोनों बहराम श्रेष्ठा रोड से लिंक सड़क इट्टां बद्दी में गिरे मिले। इस पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने दोनों को भोगपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिवार ने दोनों की हत्या का शक जताया है। परिवार का कहना है कि दोनों को किसी का फोन आया था। इसके बाद वह उससे मिलने के लिए गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिवार ने पुलिस से मांग की है कि इसे एक्सिडेंट का केस न मानते हुए कत्ल के एंगल से कार्रवाई की जाए।

Jalandhar, 17 साल के अर्शप्रीत के पिता लेबनान में-

चाचा जगदीप ने बताया कि अर्शप्रीत पढ़ाई छोड़ चुका था. गांव पुदिया और दूसरे युवक गोपेश का गिलड़ा है। दोनों गांवों के बीच 1 किलोमीटर का अंतर है। दोनों साथ पढ़े थे, इसलिए एक-दूसरे को जानते थे। अर्शप्रीत के पिता लेबनान में काम करते हैं। वह यहां पर मां मंजीत कौर के साथ रह रहा था। घर में उसके अलावा बड़ी बहन और भाई है। अर्शप्रीत की उम्र अभी 17 साल थी। इसके बाद पिता उसे भी विदेश में सैटल करने वाले थे। अर्शप्रीत की मौत के बाद मां और परिवार के सदस्य सदमे में हैं। पिता के आने के बाद अर्शप्रीत का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

घर से 5 किलोमीटर दूर मिली लाशें-

परिवार ने शक जताया कि दोनों के माथे और सिर पर चोटों और धारदार हथियार से वार करने के निशान हैं। घर से 5 किलोमीटर दूर घटनास्थल इट्टां बद्दी में दोनों की बाइक गिरी मिली, मगर टूटी नहीं थी। इसके साथ ही दोनों के मोबाइल भी उनके पास ही मिले हैं। लंबे समय दोनों के सुनसान जगह पड़े रहने से मोबाइल की बैटरी डेड हो गई थी। भोगपुर पुलिस मुलाजिम सुरिंदर सिंह ने एक्सिडेंट के मामले में केस दर्ज किया है, लेकिन परिवार की मांग है कि उनको पता चला है कि ये मर्डर किया गया है, इसलिए केस की जांच मर्डर के एंगल से की जाए।

डब्बरी गांव के लोगों पर मर्डर का शक-

चाचा जगदीप ने बताया कि किसी मामले को लेकर डब्बरी गांव के कुछ युवकों के साथ दोनों का झगड़ा चल रहा था। घटना से पहली किसी का फोन आया था। पुलिस को उस फोन कॉल के आधार पर जांच करनी चाहिए। उनको शक है कि डब्बरी के युवकों ने दोनों का कत्ल किया है। दोनों को बेरहमी से मारा गया है। अर्शप्रीत के माथे पर जबकि गोपेश के सिर के बैक साइड धारदार हथियार के गहरे निशान थे। चाचा ने शक जताया कि युवक को गांव बुलाकर सोची समझी साजिश के तहत मारा गया है।

अन्य ख़बरें जानें-

CGC University Mohali: सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में ‘भारत एआई’ प्री-समिट का आयोजन

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *