ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार भले ही ये दावा करे कि पंजाब में अपराध कम हुआ है । लेकिन आए दिन सामने आ रही आपराधिक घटनाए ये साबित कर रही हैं कि सरकार के दावों में कितनी सच्चाई है । ताजा मामला पंजाब के जालंधर जिले का है । जालंधर के तहत आते गोराया के नज़दीकी गाँव बड़ा पिंड में करीब छह वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ है । ये बच्ची रविवार सुबह से ग़ायब थी जिसकी अब लाश बरामद हुई है । पुलिस को प्राथमिक जाँच में लग रहा है की बलात्कार के बाद नाबालिग को मार कर फेंका गया है । पंजाब में अपराधियों की मानसिकता इतनी गिर गई है कि वो नाबालिगों को भी अपनी बहशियत का शिकार बनाने से नहीं चूकते ।
बच्ची की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है । उनको क्या पता था कि जिस बच्ची के भविष्य के लिए वो अपनी आंखों में सपने संजो रहे हैं । वो नन्ही परी एक दिन उनकी आंखों में सिर्फ आंसू छोड़ जाएगी । तो वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा । तो साथ ही मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है । लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिरकार ये अपराधी कैसे अपराध को अंजाम देकर गायब हो जाते हैं और पुलिस बस कार्रवाई की बात करती रह जाती है ।
Watch Video
https://youtu.be/TKi0umUm1so
