ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर की डीसी मार्केट में एक मोबाइल की दुकान में चोरी हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 4 चोर दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और सारे मोबाइल चोरी कर लिए। चोरी की ये घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर कैद हुआ है। ये चोर नाबालिग है। घटना का पता चलने पर तीन चोर मौके से फरार हो गए जबकि एक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। दुकान मालिक ने बताया कि पिछले साल भी इसी दुकान में चोरी हो गई।
> दीवार तोड़कर मोबाइल की दुकान में घुसे चोर
> एक नाबालिग चोर सीसीटीवी में कैद
> दुकान से सारे मोबाइल उठाकर ले गए चोर
> तीन चोर मौके से भागे, एक को पकड़ा
Watch Video
