ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: थाना गोराया के एसएचओ सुखजिंदर सिंह को एसएसपी देहाती ने लाइन हाजिर कर दिया है। ये एक्शन एसएचओ की ऑडियो क्लिप वायरल होने पर किया गया है। डीएसपी फिल्लौर ने एसएचओ को लाइन हाजिर करने की पुष्टि की है। डीएसपी ने कारण नहीं बताया है। जानकारी के मुताबिक गोराया में एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि उस क्लिप में एसएचओ की किसी के साथ पैसों को लेकर बात हो रही है। ये क्लिप आईजी जोनल के पास पहुंचा तो मामले की जांच के आदेश दिए गए, जिसके बाद कारवाई की गई। एसएचओ पर रिश्वत के पैसे लेने का आरोप है।
थाना गोराया के एसएचओ हुए लाइन हाजिर
ऑडियो क्लिप वायरल होने पर हुआ एक्शन
एसएचओ पर रिश्वत के पैसे लेने का आरोप
Watch Video
