ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर पुलिस द्वारा 26 जनवरी के चलते धारा 144 लगा दी गयी है और जगह जगह पुलिस नाके लगाए जा रहे हैं, पर दिन प्रतिदिन हो रही चोरियां ओर स्नैचिंग की घटनाएं पुलिस के इन सुरक्षा प्रबंधों को ठेंगा दिखाते नज़र आ रहे हैं। ताज़ा मामला दोआबा चोंक निकट का है जहां स्कूटी पर घर जा रही माँ- बेटी के बाइक सवार 2 लड़के पीछा कर .चलती बाइक पर माँ की दोनों बालियां छीन कर ले गए। स्नैचिंग की सारी घटना सीसीटीव कैमरे में कैद हो गई हैं और पुलिस एक बार फिर सीसीटीव वीडियो की मदद से जांच में जुट गई है।
कितनी मुस्तैद है पुलिस!
सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा
स्कूटी सवार महिला की छीन ली बालियां
Watch Video
https://youtu.be/EuIcNLuqops
