जालंधर: बंदूक के दम पर 20 किलो चांदी और 250 ग्राम सोना लेकर फरार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: खबर जालंधर से जहां पर एक ज्वैलरी की दुकान पर दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया | जानकारी के मुताबिक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: खबर जालंधर से जहां पर एक ज्वैलरी की दुकान पर दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया | जानकारी के मुताबिक शाम 4 बजे के करीब दुकान पर दो युवक आए जिन्होंने सोने की रिंग रख कर ब्याज पर पैसे लेने की बात कही। जब दुकानदार पैसे निकलने लगा तो दोनों युवकों ने पिस्तौल की नोक पर दुकानदार को बंधक बना लिया। इतना ही नहीं, बदमाशों ने दुकानदार के साथ मारमीट भी की और साथ ही 20 किलो चांदी के गहने, 250 ग्राम सोने के गहने और अन्य सामान लेकर फरार हो गए | मौके पर पहुंची पुलिस ने ब्यानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है |

पंजाब में लुटेरों के हौसले बुलंद

बंदूक के दम पर वरादात को दिया अंजाम

सोनी की अंगूठी के बदले ब्याज पर लेने आए थे पैसे

20 किलो चांदी और 250 ग्राम सोना लेकर फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *