ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बात जालंधर की जहां पर पुलिस ने चोरी किए गए सामान सहित दो चोरों को काबू किया है। जानकारी देते हुए एडीसीपी कुलवंत सिंह हीर ने बताया कि नाकाबन्दी के दौरान शक के आधार पर बाइक सवार दो युवकों को रोका गया | तलाशी लेने के दौरान उनके पास से 180 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया । आरोपियों ने पूछताछ में माना कि उन्होंने अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों की निशानदेही पर एक और बाइक,दो एलसीडी,दो लैपटॉप, 10 तोले सोना,100 ग्राम चांदी और सात मोबाइल बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है |
> पुलिस ने चोरी के सामान समेत दो चोरों को किया गिरफ्तार
> एक बाइक,दो एलसीडी सहित 10 तोला सोना बरामद
> मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Watch Video
