ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर में श्री देवी तालाब मंदिर में आज से नवरात्रे शुरू हो गये है । मंदिर को लाइटों और फूलों से खूब सजाया गया है। मंदिर में हर जगह माता के भक्तों के लिए कई इंतजाम किये गए हैं । श्री देवी तालाब मंदिर भी शक्तिपीठों में से एक मंदिर है । यहां हर साल लाखों भक्त आकर माथा टेकते हैं । मंदिर में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर और सराय का ख़ास प्रबंध है । नौ दिन चलने वाले इन नवरात्रों के पहले दिन आज आदि शक्ति श्री दुर्गा के प्रथम रूप शैलपुत्री की पूजा अराधना की जाती है
दुर्गा को मातृ शक्ति यानी स्नेह, करूणा और ममता का स्वरूप मानकर पूजा की जाती है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा आज की जा रही है पूरे देश में आज से नवरात्रे शुरू हो गये है जिसके चलते मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माँ का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुँच रहे है देखिये यह रिपोर्ट
> पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा
> आकर्षक रोशनी से सज गए माता के द्वार
> आज है नवरात्र का पहला दिन
> मंदिर में आज भक्तों की काफी भीड़
Watch Video
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/940461902800970/
