ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अगर आप भी फेसबुक पर नए-नए दोस्त बनाने के शौकीन हैं तो हो जाएं सावधान अगर आप भी फेसबुक पर करते हैं अनजान लोगों से दोस्ती तो हो जाएं सावधान | क्योंकि कहीं आप भी न बन जाएं किसी सनकी का शिकार| जैसे कि जालंधर में हुआ जहां फेसबुक पर बने दोस्त को जब लड़की ने शादी के लिए मना कर दिया तो युवक ने लड़की की मां को ही मौत के घाट उतार दिया |
सोशल मीडिया के इस दौर में हम कभी-कभी ऐसे लोगों से दोस्ती कर लेते हैं जिनसे दूर-दूर तक हमारी कोई जान-पहचान नहीं होती है और ऐसे लोगों से दोस्ती कभी-कभी बहुत भारी पड़ जाती है | ऐसा ही कुछ हुआ जालंधर में जालंधर के लद्देवाली गांव में एक महिला का युवक ने कत्ल कर दिया और कत्ल की वजह थी कि मृतक महिला ने आरोपी युवक से अपनी बेटी की शादी के लिए मना कर दिया था जिसके चलते युवक ने महिला को मौत के घाट उतार दिया |
दरअसल आरोपी युवक की मृतक महिला की बेटी से 2011 में फेसबुक पर पहचान हुई थी | जिसके बाद दोनों में मित्रता हो गई | इसी बीच आरोपी सरबजीत ने लड़की को शादी के लिए कहा | लेकिन महिला इस शादी के खिलाफ थी अब जब मृतक महिला की बेटी कैनेडा में रह रही थी आरोपी युवक उसे धमकियां देने लगा | इसके बाद आरोपी युवक दुबई से जालंधर पहुंचा और उसकी लड़की के भाई के साथ काफी बहस हुई और फिर आरोपी लड़की के भाई के कत्ल के इरादे से उसके घर पहुंचा | लेकिन बदकिस्मती से महिला शरणजीत कौर निचले कमरे में सो रही थी | जिसके चलते शरणजीत कौर आरोपी की सनक का शिकार बन गईं |
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है | लेकिन वारदात से हमें सबक लेने की जरूरत है कि सोशल मीडिया पर बिना जान-पहचान के किसी को भी दोस्त बनाने से आप रहें सावधान क्योंकि सोशल मीडिया की ये दोस्ती आपको भारी भी पड़ सकती है |
Watch Video
https://youtu.be/_HFQn0CV5B4

