ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर में रात करीब 10 बजे ट्रैफिक पर खड़ी स्कोडा गाडी को आग लग गई | आग इतनी भयानक थी कि गाड़ी पूरी तरह से जल गई। दरअसल कार मालिक अपने माता-पिता के साथ किसी काम से कम्पनी बाग़ चोक में आया था। गाड़ी जब रेड लाइट पर रूकी तो देखा कि बोनट से धुंआ निकल रहा था। लोगों की मदद से उन सभी को गाडी से बाहर निकाला गया| फिलहाल किसी तरह का जानी नुक्सान होने से बचाव रहा, दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
> चलती कार में लगी आग
> जानी नुकसान से बचाव हुआ
> दमकल की गाड़ी ने बुझाई आग
Watch Video
