Jalandhar Car Caught Fire on Highway:
जालंधर-अमृतसर हाईवे पर शुक्रवार सुबह कार में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण (Jalandhar Car Fire) कर लिया. घटना के दौरान कार में सवार व्यक्ति ने बाहर निकाल कर जान बचाई. जिसके बाद व्यक्ति ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी. मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
Jalandhar Car Fire, कार राख, चालक सुरक्षित-
मामले की जानकारी देते हुए विशाल ने बताया कि उन्हें चौगिटी बाईपास पर स्थित अक्षरधाम के बाहरआग लगने की की सूचना मिली थी. इसके बाद वह कर्मियों के साथ गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा. विशाल के अनुसार कार में आज ज्यादा लगी होने के कारण दमकल विभाग की 2 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया. इस घटना में कार जलकर पूरी तरह से राख हो गई. जिसे क्रेन की मदद से सड़क से हटकर साइड पर करवाया गया. विशाल के अनुसार घटना में कार चालक सुरक्षित है. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
वेलम्मा पिंड चौक में भी कार खाक-
दूसरी और मामले की जानकारी देते हुए कार चालक अश्वनी कुमार ने बताया कि वेलम्मा पिंड चौक से आ रहा था. इस दौरान अक्षरधाम मंदिर के पास अचानक कर के बोनट से धुआं आ निकालने लगा. इसके बाद उसने कार का बोनेट खोलने की कोशिश की, लेकिन नहीं खुला. इसके बाद अचानक कार में आग लग गई. कार में आग लगी देखकर फैक्ट्री के अंदर से दो लड़के मदद के लिए आए और उन्होंने सिलेंडर की मदद से आग पर काबू करने की कोशिश की. लेकिन देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया.



