ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अगर आपको एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करना नहीं आता तो ये खबर आपके लिए है क्योकि आप खुद चोरो को दावत दे रहे है कि वे आये और आपकी मेहनत की कमाई आपकी आंखो के सामने अकॉउंट से उड़ा ले जाये । सावधान रहे पंजाब में ऐसे कई शातिर चोर गिरोह सक्रिय हो चुके है जो आपकी आखों में धूल झोंक कर आपके एटीएम से पैसे उड़ा ले जाएंगे ।
दरअसल इन दिनों पंजाब में एक ऐसा शातिर गिरोह सक्रिय है जो एटीएम कार्ड चलाने में मदद करने के नाम पर आपके अकॉउंट से हजारो रूपये आपकी आँखों के सामने निकाल लेगा और आपको इसकी भनक तक नहीं लगेगी । इन चोरो की ऐसी ही एक वारदात जलालाबाद के एक ATM में लगे सी सी टी वी कैमरे में कैद हुई है । घटना में इस शातिर गिरोह के सदस्य जलालाबाद के ही रहने वाले मंगतराम को चोरी का शिकार बनाते है । यह आरोपी बड़े ही शातिराना अंदाज से मंगतराम के अकॉउंट से 15000 हजार रूपये चुरा कर रफूचककर हो जाते है । सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है ।
एटीएम धोखाधड़ी का ये कोई पहला मामला नहीं है जब चोर पैसे ले उडे हो । लेकिन ऐसे मामलों के बाद भी प्रशासन कुंभकर्णीय नींद सोया हुआ है कई एटीएम तो राम भरोसे है ना ही एटीएम के पास कोई गार्ड तैनात है और ना ही सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम है ।
Watch Video
https://youtu.be/dZtMSFtcRjw
