ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कपूरथला में भारतीय सेना में जवान देविंदर के माता पिता पर जानलेवा हमला हुआ है | पहले मां पर हमला हुआ फिर दस दिन बाद पिता पर हमला हुआ | कई दिन बीत जाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई | फौज से छुट्टी पर आए जवान ने पुलिस पर भद्दा व्यवहार करने के भी आरोप लगाए |
जवान ने पुलिस पर लगाए अभद्रता के आरोप
जवान का कहना है कि दस दिन बीत जाने के बाद भी वो ठोकरे खा रहा है | लेकिन उसे इन्साफ नहीं मिल रहा | कोई कारवाई ने होने के कारण उसने परिवार सहित आत्मदाह करने की भी दमकी दे दी है | दो दिन पहले वो आईजी जोनल अर्पित शुक्ला से भी मिला था | जिन्होंने तीन दिन में कार्रवाई करने का भरोसा दिया है |
