ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारतीय फुटबॉल टीम भले ही रूस में हो रहे फीफा वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बन पाई, लेकिन हमारी बेटियां फीफा के साथ ऑफिशियल रूप से अटैच रहेंगी। फीफा फाउंडेशन फेस्टिवल की तरफ से रुस में ‘स्पोर्ट्स फॉर डेवलपमेंट’ प्रोग्राम-2018 करवाया जा रहा है | जिसमें 18 से 25 साल तक के खिलाड़ियों को फुटबॉल के साथ जोड़ना और लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या को बराबर करना लक्ष्य है। इसमें पूरे वर्ल्ड से 200 से ज्यादा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
इस काम के लिए विश्व भर से 6 फेसिलिटेटर, 48 डेलीगेशन लीडर्स और 58 यंग लीडर्स (यूथ अंबेस्डर) को बुलाया जा रहा है। 6 फेसिलिटेटर मे पूरे एशिया से जालंधर की जसप्रीत कौर और 58 यंग लीडर्स में जालंधर की दो लड़कियां बलजिंदर कौर व सोनिया रानी को निमंत्रण दिया गया है | पूरे एशिया से जालंधर की जसप्रीत, बलजिंदर और सोनिया 3 से 6 साल तक यूथ फुटबॉल एकेडमी (वाईएफसी) के साथ जुड़ी हुई है। वाईएफसी फीफा के साथ मिलकर फुटबॉल फॉर होप और लड़कियों के लिए काम कर रहा है, जिसके सदका यह तीनों लड़कियां फीफा वर्ल्ड कप-2018 का हिस्सा बनेंगी |
जसप्रीत बहुत ही साधारण परिवार से है और बहुत ज्यादा खुश है कि वो रशिया में हो रहे फीफा वर्ल्ड कप का हिस्सा बनने जा रही है। उसने बताया कि उसका फेस्टिवल के दौरान फुटबॉल फॉर गुड कम्युनिटी, वन्स मोर, फॉर एन इंटरनेशनल सेलीब्रेशन ऑफ फेयर प्ले, कल्चर्स एंड फ्रेंडशिप को बढ़ावा देना मुख्य मकसद रहेगा। वर्कशॉप्स के दौरान जेंडर इक्वेलिटी, रेपो बिल्डिंग, सोशल इश्यूज़ और फुटबॉल थ्री मेथेडॉलॉजी पर फोकस रहेगा।
FIFA वर्ल्ड कप में जलंधर की 3 लड़कियां लेगी भाग
पूरे एशिया से जालंधर की जसप्रीत कौर फेसिलिटेटर
2 का चयन यंग लीडर्स के रूप में
तीनों साधारण परिवार से
Watch Video
https://youtu.be/FwsCOBclR6E
