जलालाबाद: शहीद अमरसीर सिंह का अंतिम संस्कार, आसाम में शहीद हुए थे अमरसीर सिंह

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आसाम में शहीद हुए अमरसीर सिंह का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव जोड़की अंधेवाली में किया गया, इस दौरान शहीद अमरसीर सिंह…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आसाम में शहीद हुए अमरसीर सिंह का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव जोड़की अंधेवाली में किया गया, इस दौरान शहीद अमरसीर सिंह को नम आंखों से राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई  । अमरसीर सिंह के पिता सुखमंद्र सिंह के  मुताबिक उन्हें फोन से अमरसीर सिंह के असम में शहीद होने का समाचार मिला था ।

13 सिक्खली रैजीमैंट में बतौर सिपाही कार्यरत अमरसीर सिंह का विवाह करीब 5 वर्ष पहले  हुआ था और उनकी 4 वर्ष और 3 महीने की दो बेटियां हैं। जानकारी के अनुसार अमरसीर सिंह के 2 भाइयों में से एक भाई की बीमारी के कारण मृत्यु हो चुकी है और अब उसका एक छोटा भाई और एक बहन है। अमरसीर सिंह का शव कल नई दिल्ली पहुंचाया गया  था | जहां से आगे सड़क मार्ग से  फाजिल्का में उनके पैतृक गांव लाया गया ।

Watch Video

https://youtu.be/FvEOUOtcuxE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *