ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- दिपावली से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पाकिस्तान आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद 400 से अधिक संवेदनशील इमारतों और बाजारों को निशाना बनाने की योजना बना रहा है। जिस चलते दिल्ली में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
दिल्ली पुलिस के एक IANS अधिकारी ने बताया, “रोहिणी, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, उत्तर, पूर्व, मध्य, नई दिल्ली और द्वारका – दिल्ली के 15 जिलों में से आठ संवेदनशील क्षेत्र है” और कहा जाता है कि इन जिलों में संवेदनशीलता के रूप में पहचाने जाने वाले भवनों की संख्या 425 है। आठ जिलों में से, नई दिल्ली में लगभग 200 इमारतें संवेदनशील हैं, जिनमें से सभी को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की गई है।
बता दें कि, नई दिल्ली में प्रधान मंत्री कार्यालय, सेना भवन, संसद भवन, राष्ट्रपति भवन जैसी इमारतें हमेशा संवेदनशील श्रेणी में रहती हैं, पर अब कनॉट प्लेस और खान मार्केट जैसे बाजार भी संवेदनशील क्षेत्रो की सुची मे शामिल है। इसी के साथ ही मध्य दिल्ली मे स्थित जामा मस्जिद, दिल्ली पुलिस मुख्यालय, राउज़ एवेन्यू कोर्ट, लक्ष्मी नगर, प्रीत विहार, आनंद विहार कुछ अन्य महत्वपूर्ण स्थान हैं, जो आतंकवादी निशाना बन सकते हैं।
नई दिल्ली, जिला पुलिस उपायुक्त ईश सिंघल ने IANS को बताया कि, “हमारे पास किसी भी तरह के खतरे का कोई खुफिया इनपुट नहीं है, पर हमने दिवाली से पहले शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है।” पिछले सप्ताह से, शहर भर के पुलिस स्टेशनों को चौबीसों घंटे गेट बंद रखने के लिए कहा गया है। केवल सरकारी गाड़ीयों को अंदर जाने की अनुमती दी गयी है। पुलिस सुरक्षा 24 घंटे शहर भर मे तैनात है।


