बरनाला की जेल में रिश्वत लेते हुए वार्डन रंगे हाथों काबू !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब की जेल लगातार विवादों में घिरती जा रही है. ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जहां पर एक वार्डन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब की जेल लगातार विवादों में घिरती जा रही है. ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जहां पर एक वार्डन को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खबर बरनाला से सामने आई है जहां पर विजिलेंस विभाग की टीम ने 17 हजार की रूपये की रिश्वत लेते हुए एक जेल वार्डन को गिरफ्तार किया है।

bribe
Sample Photo

मिली जानकारी अनुसार जेल वार्डन ने रिश्वत एक कैदी का रिकॉर्ड को ठीक रखने के लिए लिया था। बता दें कि एक कैदी ने उम्र कैद की सजा काट रहे एक कैदी ने छुट्टी से अधिक समय बाहर व्यतीत किया और इस कैदी का रिकॉर्ड को सही रखने के लिए वार्डन ने अपना वजुद बेच दिया।

arrested

वार्डन ने कैदी के रिकॉर्ड को सही रखने के लिए करीब 17 हजार लिए। ऐसा करते हुए विजिलेंस विभाग की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल विजिलेंस विभाग ने आरोपी जेल वार्डन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *