पक्षी से टकराया IAF का जगुआर, हादसे का शिकार होने से बचा जगुआर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- अंबाला के एयरफोर्स स्टेशन पर आज सुबह भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- अंबाला के एयरफोर्स स्टेशन पर आज सुबह भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया | भारतीय वायुसेना के सूत्रों और हरियाणा पुलिस के मुताबिक जब जगुआर ने आसमान में उड़ान भरी तो उससे एक पक्षी टकरा गया | जिसके बाद विमाम की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई | और इस दौरान पायलट ने किसी बड़े हादसे को टालते हुए जगुआर का फ्यूल टैंक जमीन पर गिरा दिया |

ambala  हादसे में राहत की बात यह है कि वायुसेना का पायलट पूरी तरह से सुरक्षित है | वायुसेना के पायलट की होशियारी और कुशलता की वजह से विमान में आग नहीं लगी | वायुसेना के मुताबिक पायलट द्वारा गिराए गए छोटे प्रैक्टिस बमों को भी घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है। इन तीन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे एयरफोर्स स्टेशन पर फ्यूल टैंक गिरने से आग लग गई, दूसरी तस्वीर में एयरफोर्स स्टेशन की दीवार पर गिरा जगुआर का मलबा दिखाई दे रहा है और तीसरी तस्वीर में वो प्रैक्टिस बम जो इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान पायलट की ओर से गिराए गए थे। 

ambala

वहीं इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों का कहना है कि, अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के अंदर तेज धमाके के साथ आसमान से कुछ गिरता हुआ दिखाई दिया | जिसके जमीन पर गिरने के बाद आग लग गई | पहले तो लोगों ने समझा कि कोई विमान क्रैश हुआ है, लेकिन थोड़ी देर बाद जब एयरफोर्स के अधिकारी वहां पहुंचे तो पता चला की ये जगुआर का मलबा है और एयरक्राफ्ट सही है।

ambala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *