न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : मगरमच्छ को जगुआर से आम तौर पर ज्यादा ताकतवर माना जाता है| लेकिन इस कथन को गलत साबित किया ब्राजील के थ्री ब्रदर्स रिवर के किनारे एक खूंखार जगुआर ने| जिसने एक 6 फीट लम्बे देख मगरमच्छ का शिकार किया|
ये तस्वीरें कैद की एक फोटोग्राफर क्रिस ब्रुंसकिल ने जो कि एक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर हैं। लड़ाई करीब 15 मिनट चली पर जगुआर ने बल और चतुराई से मगरमच्छ को थका कर हरा दिया और उससे खींच कर जंगल में ले गया|





