ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर में कांग्रेसी कौंसलर गुरदीप सिंह पहलवान का कुछ अज्ञात हमलावारों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले के बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे है कि शहर में इतने सख्त सुरक्षा प्रबंध होने के बावजुद भी इतनी बड़ी वारदात को अंजाम कैसे दे दिया गया।
इस मामले पर कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि पुलिस की कड़ी सुरक्षा होने के बावजुद भी ये कत्ल कैसे हो गया।
वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि जांच से आशंका जताई है कि इस वारदात को अंजाम जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने दिया है। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि इस मामले से जुडी सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस का कहना है कि जांच के बाद उनको जल्द पकड़ लिया जाएगा।


