ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में आरएसएस नेता और डेरा प्रेमियों की हत्या करने की साजिश के केस में शामिल ब्रिटिश पंजाबी युवक जगतार सिंह जौहल को भारत में कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। भारत सरकार ने जग्गी जौहल के मामले पर कार्रवाई करने वाली बात को ब्रिटिश सरकार भी स्पष्ट कर दी है।
बता दें कि भारत के गृह राज्य मंत्री रिजिजू ने इस बात को ब्रिटेन में बैरोनेस विलियम्स के साथ मुलाकात करके कही। भारत के सीनियर अधिकारी ने मीटिंग के दौरान कहा कि उनको जगतार सिंह जौहल पर शक है कि जनवरी 2016 से अक्तूबर 2017 तक आरएसएस शिव सेना और डेरा प्रेमियों की हत्या करने की साजिश में वो शामिल है। गौरतलब है कि जग्गी जौहल से जुडा एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पत्र को ब्रिटेन की मीडिया ने अपने एक निजी अखबार में प्रकाशित भी किया था पर इस पत्र की पुष्टि लिविंग इंडिया न्यूज नहीं करता है।
सूत्रों का कहना है कि इस पत्र जग्गी जौहल ने जेल में से लिखा था। उसने इस पत्र में लिखा है कि उसको मोगा से गिरफ्तार किया गया फिर उसको पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था साथ ही उसने ये भी कहा कि वहां पर उसको बूरी तरह से मारा पीटा गया था। गौरतलब है कि भारत सरकार ने जग्गी जौहल का हाथ कई संगीन वारदातों में होने की आशंका जताया है जिसके बाद जग्गी जौहल को कानूनी कार्रवाई से कोई बचा नहीं सकता है।


