CAA पर बोले जगद्गुरु रामभद्राचार्य, प्रियंका गांधी भी शहीद हो जाएं !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में हो रहे नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए के विरोध के बीच अब पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर एक विवादित…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में हो रहे नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए के विरोध के बीच अब पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर एक विवादित बयान दे दिया है। रामभद्राचार्य जी महाराज ने प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रियंका गांधी खुद भी शहीद हो जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पूरे देश के हित में है।

दरअसल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने CAA की हिंसा में मारे गए लोगों को शहीद बताया था और उनके घर जाकर मुलाकात की थी, जिसको लेकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर हमला बोला है, यही नहीं रामभद्राचार्य जी महाराज ने कहा कि, राहुल और प्रियंका के सरनेम में गांधी का प्रयोग होने पर उन्होंने कहा कि, कितने दिन तक गांधी के नाम पर आप जीते रहेंगे और गांधी के नाम पर रोटी सकेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *