इस जिले में 19 जनवरी को लगेगा रोजगार मेला, ये रहेगा खास

 ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोजगार विभाग द्वारा तोशाम रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में 19 जनवरी को सुबह 10 बजे एक रोजगार…

 ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोजगार विभाग द्वारा तोशाम रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में 19 जनवरी को सुबह 10 बजे एक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
मंडल रोजगार अधिकारी ने बताया कि, रोजगार मेले में 35 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। रोजगार पाने के इच्छुक सभी युवक-युवतियां, जिनकी शैक्षणिक योग्यता आठवीं से स्नातकोत्तर हो तथा आयु 18 से 40 वर्ष के बीच हो, वे निर्धारित तिथि पर अपने रोजगार पंजीयन कार्ड व अन्य सभी जरूरी दस्तावेजों सहित आईटीआई में पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि आवेदक के पास रोजगार पंजीयन कार्ड नहीं है तो वह विभाग की वेबसाइट www.hrex.gov.in पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *