Punjab-Haryana weather Update: पंजाब-हरियाणा में सुबह-शाम पड़ने लगी ठंड, तापमान में भी गिरावट

Punjab-Haryana weather news: पंजाब और चंडीगढ़ (Chandigarh weather news) में ठंड ने दस्तक दे दी है. सुबह-शाम हल्की ठंड शुरू हो गई है. हालांकि दिन…

Punjab-Haryana weather news: पंजाब और चंडीगढ़ (Chandigarh weather news) में ठंड ने दस्तक दे दी है. सुबह-शाम हल्की ठंड शुरू हो गई है. हालांकि दिन में गर्मी होती है. इसके साथ ही सभी जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट होने लगी है. प्रदेश के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. वहीं अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है.(Punjab-Haryana weather news)

राज्य (Punjab weather news) में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 36.6 डिग्री दर्ज किया गया है. यही हाल न्यूनतम तापमान का भी है. साथ ही इस पूरे सप्ताह मौसम साफ रहेगा. बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. हालांकि, पराली जलाना निश्चित रूप से वायु प्रदूषण की एक समस्या है. इसके साथ ही दिवाली के बाद ठंड बढ़ने की भी संभावना है.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather news) में आज न्यूनतम तापमान 24.11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 31.43 सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *