ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- मुक्तसर के विधानसभा क्षेत्र मलोट के गांवों में अकाली दल के कार्यकर्ताओं के घरों पर लगे पार्टी झंडो को उतारने का मामला सामने आया है | जिन घरों में लगे अकाली दल के झंडों को उतारा गया है, उनका आरोप है कि, पुलिस सरकार के दबाव में ऐसा कर रही है |
गांव के लोगों का आरोप है कि, पुलिस जबरन उनके घरों से झंडे उतार रही है | जो झंडे उनके घरों में पिछले कई महीनों से लगे हुए हैं | गांववासियों के इस आरोप के बाद प्रशासन ने मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है।

