इसरो चीफ के सिवन PM के गले लग फूट-फूटकर रोए, मोदी ने ऐसे दी हिम्मत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मिशन चंद्रयान के असफल होने के बाद पूरा देश दुख में है। ऐसे में वैज्ञानिकों और देश की जनता को पीएम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मिशन चंद्रयान के असफल होने के बाद पूरा देश दुख में है। ऐसे में वैज्ञानिकों और देश की जनता को पीएम मोदी ने संबोधित किया और हताश न होने को कहा। वहीं, मिशन चंद्रयान-2 की असफलता ने इसरो चीफ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों ही भावुक हो गए।

ISRO

जैसे ही इसरो कंट्रोल रूम में वैज्ञानिकों को दिए संबोधन के बाद पीएम बाहर निकले, इसके बाद इसरो चीफ के. सिवन मोदी के गले लगकर रो पड़े। वहीं  पीएम मोदी ने उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद पीएम मोदी उनकी पीठ थपथपाकर गाड़ी में बैठ गए। इसरो चीफ ने हाथ हिलाकर पीएम मोदी को अलविदा कहा।

ये कहा पीएम मोदी ने अपने संबोधन में
पीएम नरेंद्र मोदी ने इसरो वैज्ञानिकों की हिम्मत बढ़ाते हुए कहा कि, अंतिम परिणाम भले ही हमारे अनुकूल न हो, लेकिन आपकी मेहनत, सामर्थ्य और सिद्धि पर पूरे देश को गर्व है। पीएम ने यह भी कहा कि मैं आपको उपदेश देने नहीं आया हूं। सुबह-सुबह आपके दर्शन आपसे प्रेरणा पाने के लिए किए हैं। आप अपने आप में प्रेरणा का समंदर हैं।

भारत का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान शुक्रवार देर रात चांद से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर आकर खो गया। चांद की सतह की ओर बढ़ा लैंडर विक्रम का चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर पहले संपर्क टूट गया। ऐसे टीवी के सामने बैलगाए बैठे देश के लाखों लोगों के मायूस हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *